व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज करते थे बुकिंग

ऑनलाइन बुकिंग की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

पुलिस ने ग्राहक बनकर बिछाया जाल, दो गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने ऑनलाइन बुकिग के माध्यम से सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग व्हाट्सएप पर ग्राहकों को देह व्यापार करने वाली लड़कियों की अश्लील फोटो भेज कर उनसे 5 से 20 हजार रुपये वसूलते थे।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि नोएडा के सेक्टर 56 स्थित ए-81 गेस्ट हाउस के सामने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से देह व्यापार करने वाले गिरोह के दो लोग मौजूद हैं। इस पर उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बुद्धिमान लामा निवासी नेपाल और मोनू निवासी वसंत कुंज दिल्ली के रूप में हुई है जबकि उनका एक साथी एलेक्स निवासी दिल्ली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 3 मोबाइल और करीब 25 हजार नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन से पुलिस और लोगों के गिरोह में लिप्त होने की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह व्हाट्सएप पर लोगों से बात करते थे और देह व्यापार में लिप्त लड़कियों की अश्लील फोटो भेजते थे। डील होने पर लड़कियों को ग्राहकों के बताए गए स्थान होटल, घर, मकान या जहां भी ग्राहक बताता था वहां पहुंचा देते थे। इसके लिए वह 5 से 20 हजार रुपये प्रति ग्राहक वसूलते थे। आरोपी इस रकम को ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवाने के बाद ही ग्राहक के पास लड़कियों को भेजते थे। इस रकम में लड़कियों को प्रति ग्राहक पंद्रह सौ रुपये दिए जाते थे। अब पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

ग्राहक बनकर पुलिस ने बिछाया था जाल
डीडीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट को जब इस ग्रुप के गौतमबुद्ध नगर में चलने की जानकारी मिली तो टीम के पुलिसकर्मी ने आरोपियों के व्हाट्सएप नंबर पर ग्राहक बनकर लड़की की डिमांड की। इस पर डील फाइनल होने के बाद आरोपी अपनी कार से 2 लड़कियों को लेकर शनिवार दोपहर सेक्टर 56 पहुंचे जहां की टीम पहले से मौजूद थी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा