भांजे पर फिदा हुई मामी तो बन गया संबंध
कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए तो कर लिया कोर्ट मैरिज
पटना। बिहार के जमुई जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। दरअसल एक भांजे ने अपनी मामी के साथ कोर्ट में शादी रचा ली है। दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भांजा सिंदूर से अपनी मामी का मांग भरता हुआ दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल कोर्ट मैरिज के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह वीडियो जमुई जिले का है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला लखीसराय जिले के मननपुर की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि युवक की पहचान चंदन कुमार (22) के रूप में की है, जो जमुई जिले के गिद्धौर के रतनपुर का रहने वाला है। आपस में दोनों मामी और भांजा बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चंदन मुंबई में ऑटो चलाता है। चंदन के मामा भी मुंबई में ही ऑटो चलाते हैं। दोनों वहां साथ में रहते थे। इस दौरान चंदन पर उसकी मामी का दिल आ गया। दोनों ने मामी -भांजे को रिश्ते को पति -पत्नी का रिश्ता देने का मन बना लिया। इस बीच चंदन के मामा को दोनों के प्रेम संबंध की भनक लग गई।
दरसअल कोरोना के कारण महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद चंदन अपनी मामी और मामा के साथ गांव चला आया। अपने घर जमुई न जाकर चंदन लखीसराय मननपुर गांव में मामा -मामी के घर ही रहने चला गया। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। एक दिन चंदन के मामा ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस घटना के बाद दोनों ने शादी रचाने का फैसला कर लिया। जमुई जाकर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान दोनों ने एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भांजा अपनी मामी की मांग में सिंदूर डालते दिख रहा है। शादी के बाद मामी अपने भांजे का पैर छूकर आशीर्वाद लेती हुई दिख रही है। चर्चा यह भी है कि शादी करने के बाद मामी और भांजे दोनों ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए।
Comments
Post a Comment