चयन कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ ने निर्देशन में पांच जुलाई को होगा साक्षात्कार

माटीकलां टूल-किट्स वितरण रोजगार योजना अंतर्गत मिलेगा लाभ
बलिया। उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित “माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम" के अन्तर्गत "माटीकलां टूल-किट्स वितरण रोजगार योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 20 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

आवेदन पत्र ऑफलाइन कार्यालय में प्राप्ति हेतु 27 मई को प्रेस विज्ञप्ति समाचार पत्रों के द्वारा दिया गया था, जिसमें कुल 69 आवेदन पत्र प्राप्त हुये है, जिसके चयन के लिए कमेटी के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी द्वारा साक्षात्कार की तिथि 05 जुलाई को प्रातः 11 बजे कृषि भवन सभागार में निर्धारित किया गया है, जो लाभार्थी उक्त योजना में अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय बलिया में जमा किये हो वे समय से 05 जुलाई को उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने दी है। 

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा