अफसर के बेटे को कुख्यात अपराधी की बीवी से हुआ प्यार

युवक को रंगरेलियां मनाना पड़ गया भारी
पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है। दरससल एक अफसर के बेटे और एक कुख्यात अपराधी की बीवी की अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आई है। जेल से निकलने के बाद जब कुख्यात बदमाश अपने घर पहुंचा तो उसे इस बात की भनक लगी कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी अधिकारी के बेटे के साथ है। फिर उसने अफसर के बेटे को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मामला पटना के गर्दनीबाग थाना का है। यहां शिवपुरी इलाके में एक कुख्यात अपराधी ने एक अधिकारी के बेटे को बांधकर जमकर धुनाई कर दी। जब मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने देखा कि एक युवक को बांधकर रखा गया है और उसके पास एक पिस्टल भी रखी गई है। पुलिस युवक को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तब उसने जो कहानी बताई उससे पुलिस भी सकते में आ गई। जिस युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई है, उसके पिता सचिवालय में अधिकारी हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि कुख्यात की पत्नी से उसका प्रेम संबंध है। जब बदमाश जेल से छूटकर निकला तो उसे इस बात की भनक लग गई। युवक ने कहा कि बदमाश को इस बात की जानकारी जबसे हुई है तब से वह उसकी जान के पीछे पड़ा है। 

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी