ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर मे दो युवको की दर्दनाक मौत

ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे युवक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दिव्यांग भी शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में दो युवक रेलवे लाइन पर खड़े हुए थे। दोनों युवक काफी पीछे से आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। युवाओं को सेल्फी लेते देख आसपास के लोग भी उन्हें देखने लगे। तभी एक दिव्यांग युवक सेल्फी लेने के बाद पटरी से दूसरी तरफ जाने लगा कि उसी समय उसका पैर पटरी में उलझ गया और वह पटरी के किनारे गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका दूसरा साथी आया, उसी समय ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर सीओ हरिमोहन और रसूलपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त सलमान पुत्र निजाम, वसीम पुत्र सलीम निवासी 30 फूटा रोड कोठी नवीगंज थाना रसूलपुर के रूप में करते हुए क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। सीओ का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन