मुंबई में विवाहिता पर दिल आया तो जयपुर पहुंचा डॉन

जान-पहचान के बाद महिला पर दोस्ती का दबाव डाला

एकतरफा प्यार में दो शूटर भेजकर पति पर कराया जानलेवा हमला
जयपुर। मुंबई के डॉन ने एक तरफा प्रेम में पागल होकर महिला के पति पर दो शूटर भेजकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में जानलेवा हमला करा दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया था। घटना 16 जून की है। 

पुलिस को घटनास्थल से दो युवकों के बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की तो सारा मामला साफ हुआ। गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश करते हुए जयपुर से पुलिस मुंबई पहुंची और ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से दोनों शूटरों को मुंबई के डोंबीवाली से गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर पुलिस दोनों को मुंबई से लेकर आ गई। ठाणे पुलिस को जांच में पता लगा कि आदित्य 2018 में मुंबई में ही काम करता था। वह परिवार के साथ ही रहता था और किराणे की दुकान करने लगा। वहां पर मुंबई का बदमाश कमलेश शिंदे बिल्डिंग कांट्रेक्टर का काम करता था। किराणे की दुकान पर आने -जाने से उसका परिचय आदित्य से हो गया। तब उसकी पत्नी से भी बातचीत होने लगी। उसकी पत्नी पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। पत्नी ने मना कर दिया तो बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। पत्नी ने पूरी बात आदित्य को कहीं। दोनों काफी परेशान हो गए तब दोनों काम धंधा बंद कर जयपुर आ गए। जयपुर में मोबाइल नंबर भी बदल लिए। 18 दिसंबर को कमलेश शिंदे तलाश करते हुए जयुपर भी पहुंच गया था और साथ वापस मुंबई जाने की बात कही थी।

आदित्य जैन 16 जून को करणी विहार में पार्थ अपार्टमेंट के सामने कार साफ कर रहा था। वह अवधपुरी गांधीपथ में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। सुबह वह कार साफ कर रहा था तभी बाइक सवार दो युवक आए। पता पूछने के बहाने उसके पास पहुंचे। तभी युवकों ने उस पर फायरिंग कर डाली। वह बचने के लिए भागा तो उसके हाथ पर गोली लगी। वह अपार्टमेंट में चला गया। कुछ देर के बाद अपार्टमेंट से वापस निकल कर आया तो बदमाशों ने फिर से फायरिंग कर डाली। तब वह एक किराणे की दुकान में भाग कर छिप गया। तब दोनों बदमाशों ने उसका पीछा भी किया। लोगों के आ जाने पर दोनों फरार हो गए। दोनों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को बरामद हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आदित्य के बयान भी दर्ज किए। बयानों में आदित्य ने पुलिस को पूरी बात कहीं। सीसीटीवी फुटेज से दोनों बदमाशों की पहचान की गई। मुंबई पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीमें दोनों बदमाशों को पकड़ने में लग गई। मुंबई से कनेक्शन मिलने पर पुलिस की टीमें रवाना की गई।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा