Saturday, June 26, 2021

1.1 किग्रा अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया 
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा के आदेश के अनुपालन मे व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस.एन.वैस के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व मे थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा दो नफर अभियुक्तगण 1. पिन्टू गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता सा0 उत्तर पट्टी थाना रसड़ा जनपद बलिया व 2. गोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 ऋषि गुप्ता सा0 मुहल्ला उत्तर पट्टी मिशन रोड थाना रसड़ा जनपद बलिया को मुखबीरी सूचना पर दिनांक 25.06.2021 को कस्बा रसड़ा क्षेत्र से शाम को गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तगण की तलाशी के दौरान लगभग एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त नाजायज गांजा का रखने का अधिकार पत्र मांगने पर अभियुक्तगण नही दिखा सके। जिसके संबन्ध में थाना रसड़ा  पर मु0अ0सं0 184/2021 धारा 8/20 NDPS ACT व  मु0अ0सं0 185/2021  धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगणो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 184/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रसड़ा बलिया।
2. मु0अ0सं0 185/2021  धारा 8/20 NDPS ACT थाना रसड़ा बलिया।

अभियुक्त का नाम पता
1. पिन्टू गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता सा0 उत्तर पट्टी थाना रसड़ा जनपद बलिया   
2. गोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 ऋषि गुप्ता सा0 मुहल्ला उत्तर पट्टी मिशन रोड थाना रसड़ा जनपद बलिया 

बरामदगी का विवरण
1. एक झोले के अन्दर पोटली में लगभग 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 श्री नागेश उपाध्याय थाना रसड़ा जनपद बलिया 
2. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया
4. हे0का0 लालमोहन शास्त्री थाना रसड़ा जनपद बलिया
5. का0 विपन यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
6. का0 अविनाश यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...