दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति

पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा और कर दी धुनाई
भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति को एक घर में उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ उससे पूरे मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। महिला ने इसके बाद पुलिस को बुला लिया और बमुश्किल से पुलिस ने इस हाइवोल्टेज ड्रामे पर काबू किया। इस दौरान महिला ने पति की कथित प्रेमिका के सामने पति को जमकर पीटा और प्रेमिका को भी खूब खरी खोटी सुनाई।

जानकारी के मुताबिक मामला नागद के बिरलाग्राम का है। महिला का पति कई दिनों से ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से जल्दी निकल जाता था और इस दौरान वो काम पर जाने की बजाय प्रेमिका से मिलने चले जाता था। कुछ समय पहले महिला को जब पति के इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने रंगे हाथों पति को पकड़ने की योजना बनाई और अपनी बहन के साथ वो उस घर के बाहर पहुंच गई जहां पति पहले से प्रेमिका के साथ मौजूद था। महिला के साथ इस दौरान कुछ पत्रकार भी थे। घर के बाहर ताला लगा हुई था क्योंकि जिस घर में यह रंगरेलियां मनाई जा रही थी वो महिला के पति के दोस्त का था जो बाहर से ताला लगाकर चले गया था। जब महिला ने दरवाजा खटखटाया तो वो नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो हैरान रह गई यहां एक महिला के साथ पति मौजूद था।

पति के बाहर आते ही महिला ने आपा खो दिया और जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। किसी तरह पुलिस ने हंगामे पर काबू किया। पति की कथित प्रेमिका को भी महिला ने नहीं छोड़ा और उसके बाल खींचकर पिटाई करने लगी। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई और सबको चेतावनी देकर जाने दिया। इस पूरी घटना की स्थानीय इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा