प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई चार बच्चे की मां

लोगों ने करा दी महिला की तीसरी शादी
पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकार आप दंग रह जायेंगे  दरअसल प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही चार बच्चों की मां को पकड़कर लोगों ने महिला की तीसरी शादी करा दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला पटना जिले के धनरुआ प्रखंड का है, जहां लोगों ने चार बच्चे की मां को पकड़कर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला की शादी उसके जीजा से करा दी गई थी क्योंकि उसकी शादीशुदा बहन की मौत हो गई थी। जीजा से शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में उसका जीजा गंभीर बिमारियों से पीड़ित हो गया। पति के बीमार पड़ने के बाद कुछ लोगों के साथ महिला का अनैतिक संबंध बन गया। उसके पति ने कई बार महिला के इस हरकत का विरोध किया लेकिन महिला नहीं मानी। अन्य मर्दों के साथ उसका चक्कर चलता रहा  बताया जा रहा है कि बीते दिन भी वह अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाई. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। दोनों को जा पकड़ा गया तो युवक शराब के नशे में था। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी  मारपीट के बाद लोगों ने सरपंच की मौजूदगी में महिला की उसी लड़के के साथ शादी करा दी और फिर बाद में उसे गांव से भी निकाल दिया गया। महिला की उम्र 42 साल और लड़के की उम्र 22 साल बताई जा रही है। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस को घटना की खबर नहीं लगी। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन