Friday, May 21, 2021

समाज के प्रति जागरूक नौजवान थे नमो नारायण सिंह

मनाई गई वीर जवान नमो नारायण सिंह की चौथी पुण्यतिथि
बलिया। भारतीय वायु सेना के वीर जवान स्वर्गीय नमो नारायण सिंह धर्मेंद्र की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहरी स्वर्गीय सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर मनाई गई।

सर्वप्रथम हल्दी थाना के प्रभारी शैलेंद्र पांडे व पूर्व प्रधान अनिल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों पूर्व सैनिकों को स्वर्गीय पिता विजय बहादुर सिंह द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नमो नारायण सिंह एक मिलनसार समाज के प्रति जागरूक नौजवान थे। वह नौकरी के दौरान देश की सेवा करना और जब भी छुट्टियों में गांव आते थे गांव में जरूरतमंदों की सेवा करते थे। आज उनकी कमी पूरे गांव को खल रही है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय सिंह का निधन ड्यूटी के दौरान 21 मई 2017 को राजस्थान के फलोदी मैं हो गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदर्शन सिंह, नागेंद्र सिंह, देव नाथ पाठक, ओम प्रकाश सिंह, विशंभर सिंह, सुनील सिंह, रंजीत यादव, सुरेश राजभर, दीपक ओझा, चंदन सिंह, मनोज वर्मा, चरणजीत यादव आदि लोग स्वर्गीय सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...