Saturday, May 29, 2021

पकड़े गए महिलाओं की अस्मत लूटने वाली गैंग के दो सदस्य

बदमाशों का यह गिरोह पहले चोरी फिर करता है गैंगरेप
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने चोरी के बाद महिलाओं से रेप करने वाले गिरोह को पकड़ा है। बदमाश घर में चोरी के बाद महिला से गैंगरेप करते थे। गिरोह में मुरैना और राजस्थान के बदमाश शामिल हैं। 12 दिन पहले इस गिरोह ने ग्वालियर के बिजौली स्थित सिद्धिपुरम में चोरी की थी। इसी केस की जांच के दौरान इस गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है।

सिद्धिपुरम में चोरी करने पहुंचे बदमाशों को जब घर में कुछ नहीं मिला तो इन्होंने अकेली सो रही महिला का कट्‌टे की नोंक पर उसके बच्चों के सामने गैंगरेप किया था। इस दौरान गिरोह के सदस्यों का मोबाइल फोन चालू था। इनकी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।बदमाशों ने तीन महिलाओं से गैंगरेप की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे शक है कि बदमाशों ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर चोरी के बाद गैंगरेप किया है।

घर में घुसकर गैंगरेप की पहली घटना
जानकारी के अनुसार बिजौली थाने के सिद्धिपुरम का एक युवक 13 मई को कोरोना पॉजिटिव आया था। पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक की मां रात को उसके पास अस्पताल में रुकी थी। घर पर पत्नी, तीन बच्चों के साथ अकेली थी। 16-17 मई की रात घर में तीन बदमाश घुसे। इन्होंने महिला से पहले रुपए व गहने के बारे में पूछा, जब गहने और रुपए नहीं मिले तो बच्चों पर कट्‌टा अड़ाकर उनके ही सामने महिला से बार- बारी से दुष्कर्म किया। दो युवकों ने रेप किया, जबकि तीसरा छत पर पहरा देता रहा। महिला ने यह बात पुलिस को बताई तो मामला अजीब लगा। घर में घुसकर गैंगरेप की पहली घटना थी जिसमें आरोपी अज्ञात थे।

बदमाशों की एक चूक से हुई उनकी पहचान
घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। सबसे पहले आसपास महिला और उसके घर के बारे में पता किया। आखिर में पुलिस ने 13 से 17 मई के बीच वहां मोबाइल टॉवर लोकेशन निकाली। सौ से ज्यादा फोन नंबर एक्टिव मिले। इसमें 90% नंबर 13 से 17 मई तक लगातार एक्टिव थे। साफ था कि वह यह नंबर स्थानीय निवासियों के थे। इसमें से दो मोबाइल नंबर सिर्फ 16-17 मई की रात ही वहां 2 घंटे के लिए एक्टिव हुए थे। इन नंबर को सर्च कर पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें से एक नंबर विकास शर्मा सुमावली का निकला। इसे उठाने के बाद गैंग के अन्य सदस्य धौलपुर राजस्थान निवासी सुनील जाट, सोनू निवासी भिंड की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

ऐसे हुआ गैंगरेप का खुलासा
तीनों आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि सुनील जाट (धौलपुर) व सोनू (भिंड) जहां भी चोरी की वारदात करने जाते थे, वहां महिलाएं दिखने पर दुष्कर्म जरूर करते थे। बिजौली में 11 दिन पहले हुई वारदात को उन्होंने कुबूल किया है। गैंग इससे पहले राजस्थान के धौलपुर में भी चोरी के दौरान दो महिलाओं से रेप कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...