फावड़े से काटकर युवक की हत्या

आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद
बलिया। नगर के जलालपुर नई बस्ती मोहल्ले में रविवार की देर रात पड़ोसी ने ही एक युवक की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपी ने शव जमीन में गाड़ने के लिए गड्ढा भी खोद लिया था। इसी बीच परिजन मौके पर आ गए और उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

 जानकारी के अनुसार जलालपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र साहनी (35) रविवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता हरिशंर साहनी भोजन करने के लिए उसे खोजने लगे। वह ढूंढते हुए अपने घर के बगल स्थित उत्तम चंद्र के मकान के पास गए, जहां जितेंद्र के अधिकतर दोस्त एक साथ बैठते थे। उन्होंने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। परिवार के लोगों को कुछ अनहोनी की शंका हुई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा खोला तो कमरे में खून से लथपथ जितेंद्र साहनी का शव देख अवाक रह गए। परिजनों ने मौके से आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।

मूल रुप से सिकंदरपुर थाना के हरदिया गांव निवासी हरिशंकर साहनी करीब दस साल से जलालपुर नई बस्ती में मकान बनवाकर परिवार संग रह रहे थे तथा चित्तू पांडेय चौराहे पर फल बेचते हैं। जितेंद्र तीन लड़कों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई ने तहरीर दी कि आरोपी अक्सर उसके घर आता- जाता था, जो जितेंद्र को पसंद नहीं था। इसी का विरोध करने पर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा