Tuesday, April 20, 2021

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के रूप में घोषित हुआ लॉकडाउन

जाने झारखंड में कब से कब तक के लिए लगा लॉकडाउन
रांची। झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सीएम आवास में बैठक कर बड़ा फैसला लिया है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन रहेगा। सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ये फैसला लिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर कुछ रियायतें भी दी गयी हैं।

 मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से ही रोका जा सकेगा। ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।कोरोना महामारी की चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

इस दौरान ये रियायतें दी गयी हैं-
1. आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।
2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।
5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
6. पांच से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...