दूसरी बार बढ़ी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती के आवेदन की तिथि

जाने बोर्ड ने क्या निर्धारित की है नई तारीख
प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बोर्ड द्वारा मंगलवार को दूसरी बार बढ़ा दी गयी हैं। अब प्रतियोगी छात्रों को पंजीकरण व फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 15 मार्च को जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण की आखिरी तारीख 11 अप्रैल और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल निर्धारित थी। वही ऑनलाइन आवेदन अंतिम रूप से जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। लेकिन बोर्ड ने आवेदन की तिथि में विस्तार करते हुए पंजीकरण की आखिरी तारीख 21 अप्रैल और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल निर्धारित की थी। वही ऑनलाइन आवेदन अंतिम रूप से जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल थी। अब चयन बोर्ड की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण की आखिरी तारीख 01 मई और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 03 मई निर्धारित कर दी गई है। वही ऑनलाइन आवेदन अंतिम रूप से जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई निर्धारित की गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगी छात्र वेबसाइट के ठीक ढंग से कम नही कर पाने के कारण आवेदन नही होने की बात कहते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन