Sunday, April 25, 2021

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी हुआ कोरोना पॉजिटिव

शनिवार को हुई थी कोविड जांच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में कैद माफिया मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल जाकर मुख्तार अंसारी का कोरोना सैंपल लिया था। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद मुख्तार कोरोना संक्रमित पाया गया है।

फिलहाल, जेल में बंद मुख्तार अंसारी आइसोलेशन में है और उसकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बाहुबली मुख्तार अंसारी को सात अप्रैल की सुबह पंजाब से उत्तर प्रदेश लाया गया था। मुख्तार अंसारी को लेकर जेल में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जेल के बाहर और भीतर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं  यूपी और अन्य राज्यों में अंसारी के खिलाफ 52 मामले दर्ज हैं और इनमें 15 में तफ्तीश चल रही है।

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...