पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

 बोले- आप बहुत याद आएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।  पीएम ने लिखा कि 'रोहित सरदाना हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए. ऊर्जा से भरपूर, भारत की प्रगति के लिए लालायित रोहित को लोग बहुत याद करेंगे। उनके असामयिक निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ॐ शांति'।

उल्लेखनीय है कि रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वे कुछ दिन पहले ही वायरस के संक्रमण की चपेट में आए थे। खुद रोहित सरदाना ने ही सोशल मीडिया के जरिए संक्रमित होने की जानकारी दी थी। आज दोपहर सोशल मीडिया पर रोहित सरदाना के निधन की खबर आते ही लोग चौंक उठे। कई नेताओं को तो यकीन ही नहीं हुआ। देशभर के नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मशहूर पत्रकार के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने सरदाना को श्रद्धांजलि दी है। वही गृह मंत्री अमित शाह एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन