तोड़फोड़ की घटना को लेकर कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी

बलिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर हुई तोड़फोड़ की घटना को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उनके निर्देश पर बलिया शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और जल्द ही अराजकता करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जिलाधिकारी ने इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां सीएमएस व अन्य अस्पताल कर्मियों से बातचीत की। स्पष्ट कहा कि तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और उन पर कड़ी कार्यवाही होगी।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन