बिना डर भय के करे अपने मताधिकार का प्रयोग: डीएम

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने जनता से मांगा सहयोग
बलिया। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने में अपना सहयोग दें। निर्भीक होकर और बिना डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी प्रकार की अफवाह न तो फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। झगड़े व मारपीट कत्तई न करें।

 उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए मास्क जरूर लगाएं और पूरी सावधानी बरतें। कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि में शामिल होने या मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न किया जाता है तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत्य, झगड़े-फसाद या अफवाह फैलाने से बचें, अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के रूप में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन