राज्य में छह मई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

पहले से चल रही पाबंदियों और छूट में होंगे बदलाव
रांची। झारखंड में कोरोना की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लॉकडाउन को छह मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह एवं राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री एवं अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने पहले से चल रहे लॉकडाउन के नियमों में बदलाव की बात भी कही है। यानी पाबंदियों और छूट में बदलाव किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किये गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जायेगी। सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। इससे पहले 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन