ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की बहन की हत्या

हत्या कर बहन के शव को जमीन में दफनाया
रांची। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने मनिका में गत 26 अप्रैल को औरंगा नदी के किनारे मिलने नाबलिग युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। वह शव आंटी खेता निवासी बलदेव भुइयां की बेटी सुशीला कुमारी का था। उसकी हत्या उसी की चचेरी बहन पूनम कुमारी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पल्हेया निवासी अशोक कुमार के साथ मिल कर की थी।

जानकारी के अनुसार खेती की जमीन के लिए चल रहे विवाद को लेकर पूनम ने सुशीला की हत्या की साजिश रची थी। अशोक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर जमीन में दफना दिया था। मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, सैन्डल, दुपट्टा और हत्याकांड में उपयुक्त लकड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। कोविड टेस्ट के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

थानेदार शुभम ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद के निर्देश पर बरवाडी डीएसपी दिलू लोहारा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जिसमें तकनीकी सहायता से हत्याकांड का उद्भेदन किया गया। छापेमारी में इंस्पेक्टर शशी रंजन SI कैलाश बाड़ा शिल्पी भगत, गौतम कुमार समेत पुलिस बल के कई पदाधिकारी व जवान शामिल  रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन