प्रेमी ने घर से बुलाकर की प्रेमिका की हत्या

युवती आधी रात में शौच के बहाने गयी थी बॉयफ्रेंड से मिलने
पटना। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक प्रेमी ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। उसने बड़ी ही बेरहमी से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

घटना सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र की है, जहां रमनगरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल एक लड़की की डेड बॉडी हाई स्कूल के तालाब से बरामद की गई है। मृतक लड़की की पहचान सोनी कुमारी के रूप में की गई है। सोनी के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी रोशन ने की है। घटना को लेकर जानकारी मिली है कि सोनी और रोशन लगभग छह महीने से रिलेशनशिप में थे। मृतक सोनी (18) रामनगरा गांव के वार्ड नंबर 11 में रहने वाले मनोज भंडारी की बेटी बताई जा रही है जबकि रोशन भी इसी रामनगरा गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मृतका के पिता मनोज भंडारी ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप उसके प्रेमी रोशन कुमार पर लगाया है।

रीगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है प्राथमिकी में लिखा है कि रोशन ही हमारी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। उन्होंने बताया है कि देर रात रोशन के मोबाइल से हमारी बेटी के मोबाइल पर फोन आया था। शौच के बहाने हमारी पुत्री देर रात्री घर से बाहर निकली थी। सुबह उसकी लाश पोखर के समीप मिली है। वही घटनास्थल से रोशन कुमार का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा