Tuesday, April 27, 2021

पत्नी के प्यार के लिए पति ने प्रेमी से करा दी उसकी शादी

सात वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पांच व साढ़े तीन वर्ष के दो बच्चे भी है महिला के
पटना। बिहार के भागलपुर जिले में अजब- गजब प्यार का एक मामला सामने आया है। प्‍यार एक महिला को उस समय हुआ, जब उसकी शादी हो गई थी। पति ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए काफी समझाया, पर वह नहीं मानी। इसके बाद पति ने पत्नी के प्यार के लिए उसकी शादी प्रेमी से करा दी, इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया। 

मामला भागलपुर जिले के सुल्‍तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। दरअसल, शादी के बाद महिला को किसी और से प्‍यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा कि वो अपने ही पति से बेवफाई करने लगी। हालांकि जब पति को पत्नी का यह करतूत का पता चला तो उसने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। फ‍िर दिल पर पत्थर रख उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सात साल पूर्व खगड़िया जिले की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के गली नंबर पांच निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना की आंखें चार हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ चला। इसकी भनक जब पति को लगी तो कई बार विरोध हुआ लेकिन सपना नहीं मानी। सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। स्वजन और पति के बार- बार कहने पर भी सपना नहीं मानी। इसके बाद सपना के पति ने अपनी सहमति दे दी और अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी। स्वजनों के उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों की शादी हुई। शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए। इस शादी समारोह में तीनों पक्ष के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी साक्षी बने।

ज्ञातव्य है कि उत्‍तम और सपना के दो संतानें हैं। दोनों पुत्र हैं। बच्‍चे का उम्र पांच वर्ष और साढ़े तीन वर्ष है। सात वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सपना की दूसरी शादी हो जाने के बाद फ‍िलहाल दोनों संतान उत्‍तम के पास रहेगा। इस संबंध में सपना ने भी अपनी रजामंदी दे दी है। हालांकि दोनों संतान अपनी मां को खोज रहा है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...