बलिया में आज मिले 193 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

कोरोना से मरने वालों की संख्या 130 पहुंची
बलिया। जनपद में कोरोना संक्रमण का प्रसार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जनपद में अन्य दिनों की अपेक्षा कम कोरोना संक्रमित मिले।आज 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। वही कोरोना से सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर डुमरिया गांव में एक वृद्ध की मौत होने की पुष्टि की गई है। 

जिले में अब कोरोना से मरने वालों की तादाद 130 पहुंच गई है। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 3262 हैं। होम आइसोलेशन में 2554 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 55 मरीजों को भर्ती किया गया है। सोमवार को 2380 लोगों की सैंपलिंग की गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन