Posts

स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में बलिया के दो स्टार्टअप के नवाचारों ने खींचा ध्यान

Image
प्रयागराज में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद- 2026 में जेएनसीयू की रही महत्वपूर्ण सहभागिता बलिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में उद्यमशीलता का वातावरण विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।  इस अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया की ओर से एक आकर्षक स्टॉल स्थापित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े स्टार्टअप एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के स्टॉल का रुचिपूर्वक अवलोकन किया। बलिया जनपद के दो नवाचारी स्टार्टअप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इनम...

कायस्थ महासभा बरेली के महानगर अध्यक्ष बने मुकेश सक्सेना

Image
महानगर अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतको ने दी बधाई बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव श्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव जी ने जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान जी की संस्तुति पर बरेली के कर्मठ और समर्पित समाजसेवी श्री मुकेश सक्सेना को बरेली का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री श्रीवास्तव आज एक दिन के दौरे पर बरेली आए थे उन्होंने यहां जिला कार्यकारिणी की मीटिंग ली।  उन्होंने कायस्थ समाज से आगामी चुनाव में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की। श्री मुकेश के महानगर अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, संजीव कुमार सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉ विकास वर्मा, डॉ सुबोध अस्थाना, धर्मेंद्र सक्सेना, अनूप सक्सेना, रवि सक्सेना, आशीष सिन्हा, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, विकल्प सक्सेना, आशीष सक्सेना, रश्मि प्रधान, बबीत रेक्रीवाल, विकास सक्सेना नीटू , आदित्य सक्सेना हनी आदि ने शुभकामनाएं दीं।

अमावस्या का अंधकार, वैकुंठ का रहस्य और विज्ञान का सच :ईशान पाठक

Image
वैकुंठ का रहस्य और शत्रुता में छिपी परम भक्ति- जब हम दीवाली की रात को इस घने अंधेरे (अमावस्या) के बीच अपने घरों की चौखट पर छोटे-छोटे दीये जलाते हैं, तो दिमाग में बस एक ही बात आती है कि हम एक दुश्मन की हार और भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी मना रहे हैं। पर क्या रावण सच में सिर्फ एक  दुश्मन था? अगर हम अपनी सनातन परंपरा को थोड़ा गहराई से देखें, तो पता चलेगा कि इस पूरी कहानी की स्क्रिप्ट तो बहुत पहले ही वैकुंठ धाम में लिखी जा चुकी थी।   जिसे हम लंका का राजा रावण कहते हैं, वह असल में भगवान विष्णु के सबसे खास और वफादार द्वारपाल 'जय' थे, और उनके भाई कुंभकर्ण दूसरे द्वारपाल 'विजय' के अवतार थे। किस्सा कुछ ऐसा है कि एक बार ब्रह्मा जी के चार मानस पुत्र—सनत्कुमार ऋषियों का वैकुंठ आना हुआ। ये ऋषि बहुत ज्ञानी थे और उनकी उम्र करोड़ों साल थी, लेकिन अपनी शक्तियों की वजह से वे हमेशा पाँच साल के छोटे बच्चों जैसे ही दिखते थे। जय और विजय उन्हें पहचान नहीं पाए और बच्चा समझकर अंदर जाने से रोक दिया। ऋषियों को यह बात बुरी लगी, उन्होंने कहा कि नारायण के दरबार में तो सब बराबर हैं...

जनता के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है भाजपा सरकार: सुशील पाण्डेय कान्हजी

Image
कहा: लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को करनी पड़ रही हैं रैलियां, यह सरकार की विफलता का प्रमाण बलिया। बहुत आश्चर्य की बात है कि देश की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों यहां तक कि गृह मंत्री जिसके जिम्मे आंतरिक सुरक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी है साथ में अन्य नेताओं को  जगह-जगह लोकतंत्र बचाने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियां करनी पड़ रही हैं। आखिर लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेदारी तो देश की जनता ने उन्हें ही सौंपी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भाजपा सरकार के रहते लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है?  क्या वर्तमान सत्ता इतनी कमजोर और बेबस हो चुकी है कि लोकतंत्र बचाने के नाम पर उसे सरकारी तंत्र के सहारे जुटाई गई भीड़ की जरूरत पड़ रही है? यदि ऐसी स्थिति है तो सरकार को अपनी विफलता स्वीकार करते हुए सत्ता से हट जाना चाहिए।  लेकिन भाजपा ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि लोकतंत्र को वास्तविक खतरा किसी और से नहीं, बल्कि भाजपा की सोच, उसकी विचारधारा और उसकी बुलडोजर नीति से है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्...

गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
स्व. प्रभावती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम गड़वार (बलिया)। नगर पंचायत रेवती निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामपूजन तिवारी की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।  उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय आदित्य योगी जी द्वारा 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर प्रभावती देवी को सम्मानित भी किया गया था।  इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के बीच कंबल एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि प्रभावती देवी सदैव समाज के लोगों के सहयोग और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। उनका जीवन सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों का प्रेरणास्रोत रहा है। हम लोगों ने उनके इसी सेवा भाव से प्रेरित होकर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों, असहायों एवं बुजुर्गों की सेवा का संकल...
बलिया जनपद स्थापना दिवस पर विशेष भृगु-दर्दर क्षेत्र, बालमीकिया और बलियाग के नाम से जानी जाती रही है बलिया अध्यात्म, अवदान, बलिदान की पावन धरा जो पौराणिक काल मे विमुक्त तीर्थ रही, भृगु-दर्दर क्षेत्र, बालमीकिया और बलियाग के नाम से बलिया जानी जाती रही है। इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि इसे बलिया नाम से पहली बार पहचान सन् 1302 ई. मे बख्तियार खिलजी ने राजस्व वसूली की ईकाई ' बलिया ' महाल बनाकर दी।   सन् 1493 ई. मे दिल्ली सल्तनत का बादशाह सिकन्दर लोदी बलिया पहुँचा। जिसने बेला , चमेली ,गुलाब की सुगंध नगरी जिले की सिकन्दरपुर तहसील मुख्यालय पर एक किला बनाने की असफल कोशिश की। 05 मई 1529 ई. को मुगल सल्तनत की नींव रखने वाले बाबर और महमूद लोदी के बीच मध्ययुगीन इतिहास की पहली जल और थल की जंग जिले के खरीद गाँव मे घाघरा नदी तट पर हुई थी।  डाॅ.कौशिकेय ने बताया कि 29 दिसम्बर 1764 को यह भू-भाग ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अधीन हुआ।1798 ई. मे कम्पनी ने जब गाजीपुर को जिला बनाए तब बलिया को इसे बलिया तहसील बनाए। एक नवंबर 1879 ई. को कम्पनी सरकार ने ही गाजीपुर और आजमगढ़ के भू-भाग ...

पर्यावरण मिनी मैराथन- 2026 दौड़ एक नवंबर को

Image
समीक्षा बैठक में पर्यावरण मिनी मैराथन के सफल आयोजन हेतु सहयोगियों को सौंपी गई जिम्मेदारी  बलिया। जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति, बलिया की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार की सायं संपन्न हुई जिसमें पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ - 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही  समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम को सफल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।  बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, प्रतिभागियों के पंजीकरण, आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया।  सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के इस जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।   कार्यक्रम प्रमुख/ अध्यक्ष , छात्र सहायता समिति बलिया सर्वदमन कुमार जायसवाल ने बताया कि पर्यावरण मिनी मैराथन- 202...

बलिया के सात विद्यालयों में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

Image
सीवी रमन जी की जयंती समारोह कंपोजिट विद्यालय मिठवार में चार नवंबर को  बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा जनपद बलिया के छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, अंध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए जागरूकता हेतु जनपद के सात विद्यालयों में नवंबर एवं दिसंबर माह में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सर सीवी रमन जी की जयंती समारोह का आयोजन 04 नवंबर को कंपोजिट विद्यालय मिठवार ब्लॉक गडवार में आयोजित होगा। दूसरा कार्यक्रम स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 18 नवम्बर 2026 को कंपोजिट विद्यालय पिलुई ब्लॉक मनियर में होगा। तीसरा कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम जो केवल बालिकाओं के लिए होगा, जिसका आयोजन 19...

जनपदीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जीआइसी बलिया के रूपेश कुमार खरवार रहे प्रथम

Image
आर के मिशन सागरपाली के आदित्य कुमार पाण्डेय को मिला द्वितीय स्थान बलिया। जनपदीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में लगाई गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया सत्यानंद मिश्र एवं साथ में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय ने किया। बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जीआइसी बलिया के रूपेश कुमार खरवार प्रथम स्थान पर रहे। वही आर.के. मिशन सागरपाली के आदित्य कुमार पाण्डेय को द्वितीय स्थान तथा टाउन इंटर कॉलेज बलिया के आलोक कुमार गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यानंद मिश्रा ने बताया कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है। जिसमें हमारे माध्यमिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक लगातार नवाचार करके इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, इनकी यही सोच देश को के विकास में सबसे बड़ा उपयोगी होगा। प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय ने बच्चों को प्रोत्साहित किये और बताया कि बच्चों में कार्य करने असीम संभावना है, बस जरूरत है उनको वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तरफ मोड़ने की। जो हमारे शिक्षक ...

उन्नत भारत अभियान में चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय हुआ शामिल

Image
ग्रामीण विकास के कार्यों हेतु  बेरुआरबारी, चिलकहर सहित पाँच गाँवों को विवि ने है अपनाया  बलिया। माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा माननीय कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत पंजीकरण हुआ है।  उन्नत भारत अभियान का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लिए उच्च शिक्षा एवं गाँवों का रूपांतरण है।  यह अभियान विद्यार्थियों में समाज के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने, ग्रामीण समस्याओं के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने तथा गाँवों को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करता है। इसके माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों के ज्ञान एवं संसाधनों को ग्रामीण समुदायों की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय ने ग्रामीण विकास की गतिविधियों के लिए बेरुआरबारी, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार एवं बसंतपुर एहतमाली पाँच गाँवों को अपनाया है। इन गाँवों में जिला प्रशासन के सहयो...

भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का 11 नवंबर को

Image
बलिया में सजेगा साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बलिया। साहित्य, कला, संस्कृति और सृजन को समर्पित डॉ. राम सेवक विकल साहित्य कला संगम ट्रस्ट की ओर से आगामी 11 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय संगोष्ठी-2026, भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन इसारी सलेमपुर में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर साहित्यकारों, कवियों, बुद्धिजीवियों और साहित्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकार, कवि, आलोचक और शोधार्थी शामिल होकर साहित्यिक विमर्श में भाग लेंगे। ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय “ सृजन-संवाद: डॉ. आदित्य अंशु के रचना कर्म पर केंद्रित” रखा गया है। संगोष्ठी में डॉ. आदित्य अंशु के साहित्यिक अवदान, रचनात्मक दृष्टिकोण और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कवि सम्मेलन में रचनाकार अपनी कविताओं के माध्यम से साहित्यिक और सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त करेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभ...

दस्तावेज लेखकों की स्मारिका का वन राज्य मंत्री ने किया विमोचन

Image
  उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम बरेली। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की    स्मारिका का  वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार ने किया। उन्होंने इस स्मारिका की तारीफ की और सभी दस्तावेज लेखकों को इस कार्य की बधाई दी।  एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब जी ने मंत्री जी से प्रदेश के सभी कातिबों को कैश लेस इलाज सुविधा प्रदान करने की मांग की।  एसोसिएशन के संरक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि स्मारिका में सभी दस्तावेज लेखकों के पते, मोबाइल नंबर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं जो भविष्य में बहुत लाभकारी होगी।             इस अवसर पर अनिल कुमार एडवोकेट, सदर अध्यक्ष अमर सिंह, अभिषेक पांडे, संजय कुमार, राजेश्वर सिंह यादव, ओम प्रकाश वर्मा, धर्म पाल सिंह, राजेश सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, रविन्द्र गुप्ता, श्याम लाल, ओम प्रकाश कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे। भगवा परिषद के संतोष उपाध्याय, डॉ सुबोध अस्थाना, सुनील सक्सेना मिलन, ...