पंचायत चुनाव समय से न होने पर गांवों का विकास होगा प्रभावित: उमाशंकर पाठक

पंचायती चुनाव समय से कराए जाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा पत्रक
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव समय से कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत चुनाव समय से न होने पर गांवों का विकास प्रभावित होगा।जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था कि भारत का विकास गांवों से होकर गुजरता है। यदि समय से पंचायत चुनाव नहीं कराए गए तो ग्रामीण विकास की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी। उन्होंने सरकार से समय पर चुनाव कराने की मांग की।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल, जैनेंद्र पांडेय उर्फ मिंटू, संतोष चौबे, मु. अब्दुल फैज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा