गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला सम्मेलन सम्पन्न
एक नवम्बर वाराणसी आदिवासी अधिकार रैली को सफल बनाने का आहवान
बलिया। जनपद के शंकरपुर स्थित गोंडवाना भवन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 18 अक्टूबर दिन रविवार को पूरे उत्साह पूर्वक संम्पन्न हुआ जिसका उदघाटन भाषण गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने करते हुए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया तथा वन बुथ टेन युथ कि तर्ज पर गाँव- गाँव में बुथ कमेटी बनाने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के बतौर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह गोंड ने ऐलान करते हुये कहा कि 2027 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने बल पर विधान सभा चुनाव लड़ाएगी। इसके लिये प्रदेश भर में पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आगे कहा कि आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु एक नवम्बर 2026 को वाराणसी कचहरी शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छतीसगढ़ पाली तानाखार के विधायक तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी होंगे।
वाराणसी एक नवम्बर आदिवासी अधिकार रैली के माध्यम से गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा 2027 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में दमदारी से उतरने का शंखनाद किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने एक नवम्बर को वाराणसी में आदिवासी अधिकार रैली में बलिया जिले के जनजाति गोंड, खरवार समुदाय से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आवाहन किया।
जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रमुख रुप से सुरेश शाह, मनोज शाह जियुत जी गोंड, गोपाल जी खरवार,संजय गोंड, एड.अशोक गोंड, उमाशंकर गोंड, कन्हैया गोंड, श्रीपति गोंड, बच्चालाल गोंड, जगलाल गोंड, गोविन्द गोंड, अशोक गोंड, श्रीभगवान गोंड, अशोक गोंड, छोटन गोंड. दीपक गोंड, अंकुर गोंड सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
Comments
Post a Comment