आदिवासी अधिकार रैली की सफलता हेतु तय की गई रणनीति
आगामी एक नवम्बर को वाराणसी में आयोजित है आदिवासी अधिकार रैली
वाराणसी। आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु एक नवम्बर 2026 को वाराणसी कचहरी शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पाली तानाखार के विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम जी हैं।
वाराणसी में एक नवम्बर आदिवासी अधिकार रैली को सफल बनाने हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष विनोद शाह मरकाम के संचालन में की गयी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत- रोजगार युक्त भारत के निर्माण के लिए, भारतीय संविधान की उद्देशिका सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय, आर्थिक न्याय को शत प्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन कराने, देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 पूरी दमदारी से लड़ेगी जिसका शंखनाद एक नवम्बर को वाराणसी में आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय रैली में किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी, प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना, राष्ट्रीय प्रचारक राजकुमार सिंह अरमो, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, जिलाध्यक्ष विनोद शाह गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह मरावी, उपाध्यक्ष लाल बहादुर गोंड, जिला सचिव राम जतन गोंड, जिला संरक्षक शिव जतन गोंड, संगठन मंत्री चहेटू गोंड रहे।
Comments
Post a Comment