जनजागरूकता पखवाड़ा के तहत पश्चिम बंगाल के विविध त्योहारों में सहभागिता कर शैक्षणिक भ्रमण

टीडी काॅलेज की पुरातन छात्रा माया ठाकुर भोजपुरिया आर्थिक संघ-पश्चिमी बंगाल इकाई की संयोजक बनी
बलिया। कबीरम् समाज-बलिया तथा स्टर कैम्पस ऑफ डाॅ0 एस0 राधा कृष्णन के सहयोग से अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) तथा टी0डी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने सपरिवार 01 नवम्बर 1879, जनपद बलिया स्थापना दिवस की स्मृति में 147वीं वर्षगाठ जनजागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत पश्चिमी बंगाल के विविध त्योहारों जैस भैया दूज, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पुजा, माँ काली पूजा, महापर्व छठ पूजा इत्यादि में सहभागिता कर बोलपुर-शान्ति निकेतन, बेलुरमठ, बैरकपुर स्थित दक्षिणेश्वर आश्रम, माँ काली घाट मंदिर, शालीमार घाट, विक्टोरिया मेमोरियल, आचार्य जगदीश चन्द्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान, सिद्ध विनायक अपार्टमेंट, साइन सिटी इत्यादि का शैक्षणिक भ्रमण किया गया तथा जनपद बलिया स्थापना दिवस की 147वी वर्षगाठ से सम्बन्धी जनजागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया गया।

सर्वप्रथम माँ कालीघाट स्थित माँ काली की पूजा दर्शन के बाद दक्षिणेश्वर, बैलुर मठ इत्यादि का दर्शन किया गया। तत्पश्चात मेट्रो सुविधा द्वारा शहीद खुदीराम बोस स्टेशन स्थित गुड़िया बाजार पहुंचकर काशीपुर मिश्र नेवरी जनपद बलिया निवासी तथा टी0डी0 काॅलेज, अर्थशास्त्र विभाग की पुरातन छात्रा श्रीमती माया ठाकुर एवं उनके पति श्री योगेश ठाकुर से मिलकर भोजपुरी समाज के सम्बन्धित कई विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गयी। श्रीमती माया ठाकुर को अर्थशास्त्र परास्नताक होने के कारण उन्हे भोजपुरिया आर्थिक संघ-पश्चिम बंगाल इकाई का संयोजक बनाया गया।

तदोपरान्त सहतवार निवासी कलकत्ता ट्रैफिक पुलिस विभाग में पुलिस अधीक्षक के सेवा पद से सेवानिवृत्त श्री अरविन्द कुमार मिश्र तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन मिश्रा के साथ पश्चिमी बंगाल के कई त्योहारों में सहभागिता प्रदान की गयी। श्री अरविन्द कुमार मिश्र ने बताया कि उनके पिता जी पश्चिमी बंगाल के हावड़ा में ही जूट उद्योग में प्रबन्धक के पद पर सेवारत रहे। 

संयोग से वे भी ट्रैफिक पुलिस विभाग कलकत्ता में सेवा निवृत्ति के उपरान्त आज भी सेवा प्रदान कर रहे हैं। आगे उनकी माता सरलता व सादगी की देवी स्व0 श्रीमती मानकी मिश्रा की पुण्य स्मृति में श्री बैजनाथ मिश्र को शिव पार्वती का फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

 उक्त अवसर पर श्रेया, उदिशा गुप्ता, अक्षिता गुप्ता, रूद्रांश गुप्त, श्री अरविन्द कुमार मिश्र, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्रीमती माया ठाकुर, श्री योगेश ठाकुर, श्रीमती मधु गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। अन्त में प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने सभी के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन