जेएनसीयू में चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षा

कुलपति ने परिसर एवं महाविद्यालय का किया निरीक्षण, उड़ाका दल के दो टीमों का गठन 
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्ववद्यालय की सत्र 2026- 27 की विषम सेमेस्टर की परीक्षा 12 नवम्बर से प्रारम्भ हो गयी है। कुलपति  प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने परिसर एवं महाविद्यालयों का दौरा कर केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये l

 परीक्षा व्यवस्था की शुचिता बनाये रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सभी व्यवस्थाएँ कर ली गयी हैं तथा सभी केन्द्राध्यक्षगण को आवश्यक दिशा- निर्देश पहले भी प्रदान किये जा चुके हैं। विभिन्न केंद्रों पर हो रही परीक्षा की निगरानी के लिए कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव एस एल पाल ने उड़ाका दल की दो टीमों का गठन किया है। 

प्रथम टीम की प्रभारी डॉ. रजनी चौबे एवं अन्य सदस्य डॉ. बृजकिशोर, प्रिंस पाण्डेय एवं डॉ. अभिषेक मिश्र तथा द्वितीय टीम के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार एवं टीम के अन्य सदस्य डॉ. कृष्ण कुमार साहू, सतीश जायसवाल एवं डॉ. स्मिता हैं। ये दोनों टीमें सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी।  इस क्रम में कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर, सतीश चन्द्र कॉलेज, श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज एवं कुँवर सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 

कुलपति ने परीक्षा  केंद्रों की बैठक व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, परीक्षार्थियों की सुविधा आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किये।परिसर में तीनों पालियों में 294 परीक्षार्थियों में 287 उपस्थित एवं 7 अनुपस्थित रहे। 

परिसर की केन्द्राध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा, सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ. छबिलाल, डॉ. दिलीप मद्धेशिया तथा आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य डॉ. रूबी आदि के साथ कक्ष पर्यवेक्षक रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन