गायत्री परिवार का जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न
गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार महोत्सव के आयोजन के बावत हुई चर्चा
बलिया। महावीर घाट गंगा जी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 10 नवंबर दिन मंगलवार को जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न जिसमें जनपद के 17 ब्लॉक शहर के 27 वार्डों की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने भागीदारी सुनिश्चित की।
इस मौके पर जिला संयोजक रविंद्र पांडे जी, जिला युवा समन्वयक राकेश पांडे जी, सुग्रीव यादव जी, रामाश्रय यादव जी, दिनेश पांडे जी, राम जन्म मौर्य, हरे राम जी, बृजेश पांडे जी ने 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार महोत्सव दिनांक 1 जनवरी से 4 जनवरी 2027 तक के आयोजन के संबंध में अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों का प्रभार दिया गया।
वही चालीस दिवसीय 24 घंटा अखंड जप हेतु सप्ताह के प्रत्येक दिवस के वार्ड एवं ब्लॉकों के प्रभारी नियुक्त किए गए जो सायंकाल 4:00 बजे से दूसरे दिन चार बजे सायंकाल तक अपने- अपने क्षेत्र और ब्लॉकों में समय का नियोजन कर जप के साथ जोड़ने की व्यवस्था बनाई गई। जिला संयोजक ने जनशताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शांतिकुंज जाने हेतु फाइनल लिस्ट परिजनों की बनाई गई।
Comments
Post a Comment