नशा मुक्त एवं विकसित भारत @2047 अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

जेएनसीयू में गृह विज्ञान विभाग द्वारा हुआ कार्यक्रम
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा "नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत @2047" के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेन्द्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विभाग के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" का संकल्प लिया और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ प्रेम भूषण यादव ने किया।

 कार्यक्रम में विभाग की प्रभारी डॉ सौम्या तिवारी समेत विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन