व्यापार बंधु और उद्योग बंधु की बैठक संपन्न

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने व्यापारियों से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान कराया आकृष्ट 
बलिया। व्यापार बंधु एवं उद्योग बंधु की बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया श्री आलोक कुमार जी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ जिसमें व्यापारियों और उद्यमियों से संबंधित मुद्दे को उठाया गया और अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी द्वारा बलिया में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने, चटोरी गली में दुकान आवंटित करने, बाजारों में सरकारी सीसीटीवी खराब जो हुए हैं उनको ठीक करने, चमन सिंह बाग रोड में शौचालय निर्माण, केवड़ा बाजार को सहतवार कृषि मंडी में शिफ्ट करने, बलिया शहर में विद्युत के खंबे लटके हुए हैं उसको ठीक करने सहित बहुत सारे मुद्दे को उठाया गया। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा  जल्द से जल्द समस्या के समाधान करने हेतु सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया

 बैठक में प्रमुख रूप से जी एम उद्योग विभाग, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, नगर पालिका, कृषि मंडी समिति सचिव बलिया, प्रभारी  प्रभारी  खादी ग्रामोद्योग  विभाग, आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन