समावेशी प्रगति हेतु शोध एवं नवाचार पर तथ्यों के साथ प्रतिभागियों ने रखे विचार

जेएनसीयू में सेवा संकल्प अभियान 2026 अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के मध्य कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के निर्देशन चल रहे इस अभियान में शनिवार को विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने हेतु अपनी संस्कृति के मूल से जुड़े रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं व्यापार, सेवा क्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, संचार, स्वच्छ पर्यावरण और इनमें उत्तरोत्तर समावेशी प्रगति हेतु शोध एवं नवाचार पर तथ्यों के साथ अपने विचार रखे। 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. संध्या नारायण, बीसीए- एआई के सहायक आचार्य कन्हैया पाण्डेय और  पुष्पेन्द्र कुमार रहे। संचालन मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा धन्यवाद प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विनीत सिंह ने दिया।

प्रतियोगिता की संयोजक गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. तृप्ति तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता अगले चरण की प्रतियोगिता में निर्धारित तिथि को प्रतिभाग करेंगे।

सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. रंजना मल्ल और उप नोडल अधिकारी डॉ. संदीप यादव हैं। प्रतियोगिता में  विवेक, आदित्य, आशुतोष, कली, कृष्णा, साक्षी, शाम्भवी, नैना आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन