मनाई गई शहीद भगत सिंह की 119वीं जयन्ती
‘‘हर दिन या शाम, हो हिन्दी के नाम’’ गूंज के साथ हिन्दी पखवारा का हुआ समापन
बलिया। कबीरम् समाज-बलिया, जनता जनार्दन मंच-बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के तत्वावधान में ग्रेसस कम्प्यूटर सेंटर-टी0डी0 कालेज चौराहा, बलिया के पास शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयन्ती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इन्कलाब जिन्दाबाद, भारत माता की जय उद्घोष कर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
तत्पश्चात् हिन्दी राष्ट्रभाषा घोषित हो, मन की भाषा, प्रेम की भाषा। हिन्दी है भारत जन की भाषा।। हिन्दी का करें सम्मान, यही है सच्चा हिन्दुस्तान। हिन्दी हमारी आवाज है, भारत का स्वाभिमान है। हर दिन या शाम, हो हिन्दी के नाम। गूंज के साथ हिन्दी पखवारा का समापन किया गया। सर्वप्रथम श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 कालेज, बलिया के प्राचार्य डाॅ0 दयालानन्द राय तथा कबीरम् सोसायटी की महासचिव श्रीमती मधुमालिनी साहू जी, जयप्रकाश नारायन विश्वविद्यालय, छपरा, अर्थशास्त्र विभागध्यक्ष प्रो0 अजीत कुमार तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आगे कुॅवर सिंह पी0जी0 कालेज, बलिया के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ0 रामकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में शोधार्थी अभिषेक चतुर्वेदी के शोध प्रबन्ध शीर्षक ‘‘मनरेगा की बलिया जनपद में सामाजार्थिक प्रभाव’’ के प्रस्तुतिकरण को सराहा गया तथा कहा गया कि यह देश व समाज के लिए एक नई उपलब्धि होगी। उक्त अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डाॅ0 रामशरण यादव, डाॅ0 श्रीमती प्रज्ञा बोध, डाॅ0 गुंजन जी इत्यादि उपस्थित रहे। इसी क्रम में विचार विमर्श व वार्ता के दौरान श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 कालेज बलिया अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सम्बोधित कई प्रपत्रों तथा दस्तावेजों तथा सांपे गये ज्ञापनों के आधार पर आज की सरकारों तथा शासन/प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर विचार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
कृपालपुर सोनवानी जनपद बलिया के निवासी घूराराम समाजसेवी ने कहा कि उनके मो0नं0- 7275910783 पर शासन/प्रशासन द्वारा सम्पर्क कर सम्बन्धित कई डिमाण्ड के पूर्ण किये जाने का आश्वासन मिला है। वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके मो0नं0- 7275910783 पर सम्पर्क कर आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहे। यही नहीं, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, बलिया के अध्यक्ष श्रीरामजी ठाकुर का भी कहना है कि जिला स्तर पर भी कार्य प्रगति पर है जिसके लिए आश्वासन मिला है। पुनश्च बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरम् समाज बलिया, जनता जनार्दन मंच बलिया तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) द्वारा 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस धूमधाम से मनाकर आशा व्यक्त की गयी है कि जल्द ही सरकारों द्वारा इसकी शीघ्र घोषणा की जा सकती है।
जैसे.‘‘आजादी का पर्व 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय अर्थात सार्वजनिक तथा एॅकेडमिक अवकाश घोषित की जाय। पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय अर्थात केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों में सन् 2004.05 के बाद नियुक्त कार्मिकों जैसे-कर्मचारीए शिक्षक तथा अधिकारीगण इत्यादि को पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। नई पेंशन योजना रद्द किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। तदर्थ तथा संविदा के आधार पर कार्य कर रहे अस्थायी कार्मिकों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमितीकरण किया जाय। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द किया जाय। प्रोफेसर पदनाम हेतु पीएच.डी0 की अनिवार्यता खत्म किया जाय।शिक्षा बजट जी0डी0पी0 का दस प्रतिशत किया जाय। शिक्षा बजट आबंटन बढ़ाया जाय। विकास भत्ता प्रति परिवार प्रति सदस्य के हिसाब से रू0 2500/- दो हजार पांच सौ रू0 प्रतिमाह प्रदान किया जाय।
आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। शोध अध्येत्तावृत्ति रू0 25000/-रू0 पच्चीस हजार प्रतिमाह प्रदान किया जाय। लॉक डाउन से पीड़ित परिवारों की मदद की जाय। अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जन्म स्थली नगवाँ गांव तथा आस.पास के इलाके को मंगल क्षेत्र घोषित किया जाय तथा इसका सामाजार्थिक सुधार कर अम्बेडकर ग्राम तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम जैसी विशेष सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाय। छात्रो के हित में छात्र संघ बहाल किया जाय। आपदा प्रबन्धन नीति को मजबूत किया जाय। न्याय की पहुंच का आम आदमी तक सरल एवं सुगम किया जाय। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वसुलभ सरल तथा मजबूत किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। जनपद बलिया के ग्राम टकरसन स्थित श्रीराम लक्ष्मण जानकी आश्रम (प्राचीन ठाकुर जी का मठिया) का पुनः उद्धार एवं सुन्दरीकरण किया जाय। आठवे वेतनमान की रिपोर्ट को यथाशीघ्र लागू किया जाय। वेतन विसंगतिया दूर किया जाय। कार्यकाल के आधार पर प्रमोशन किया जाय। ए0पी0आई0 व्यवस्था समाप्त किया जाय। शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग का बाजारीकरण बंद किया जाय। बलिया के प्रथम सांसद, कुशल अधिवक्ता तथा स्वतंत्रता सेनानी मुरली मनोहर के नाम पर श्री मुरली मनोहर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की भी सुविधा प्रदान किया जाय। हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाय। सार्वजनिक क्षेत्र में फीस, फेयर तथा फॉइन जैसी निजी संकल्पना बंद किया जाय। सम्पूर्ण भारतवर्ष में रामराज्य लागू किया जाय इत्यादि।
उक्त अवसर पर अजय कुमार गुप्ता, घुरा राम समाजसेवी, अधिवक्ता श्रीराम जी ठाकुर, अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौरसिया, रूद्रान्श गुप्त, अक्षिता गुप्ता, डा0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्राध्यापक वामिक कलाम तथा संजय कुमार, एजाज शेख, आकाश शर्मा, राज अंसारी, नित्याबचन राम इत्यादि मौजुद रहे।
Comments
Post a Comment