हम सभी की स्मृति में रहेगा आपका सहयोग: अरविंद गांधी

निवर्तमान जिलाधिकारी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी दिया विदाई 
बलिया। निवर्तमान जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बलिया में 1:00 बजे दिन में किया गया। इसमें निवर्तमान जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह जी, वर्तमान जिलाधिकारी बलिया श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक बलिया, सभी उप जिलाधिकारी, सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी निवर्तमान जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह जी को विदाई दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 विदाई समारोह को संबोधित करते हुए श्री अरविंद गांधी ने कहा कि आपके साथ काफी दिनों तक जनहित और व्यापारी उद्यमी बंधु के हित में काम करने का मौका मिला। आपका काफी सहयोग मिला जो हम सभी की स्मृति में रहेगी। बलिया आपके कार्य को कभी नहीं भूलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन