गोंगपा पूर्व जिलाध्यक्ष दादा अलगू गोंड के आकस्मिक निधन पर शोक

गोंड नेताओं ने अर्पित की विनम्र भावभीनी श्रंद्धाजलि
बलिया। जनपद के बांसडीह तहसील अंतर्गत ग्राम सूरजपूरा के मूल निवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दादा अलगू गोंड की 26 सितम्बर 2026 की रात्रि को हुई आकस्मिक निधन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना सहित युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, विश्वनाथ गोंड, विजय शंकर गोंड ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये गंतव्य आत्मा की शांति के लिये प्रकृति शक्ती फड़ापेन बड़ादेव से प्रार्थना की है।

गोंडवाना नेताओं ने कहा कि दादा अलगू गोंड जी के एकाएक हमारे बीच से चले जाना आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में पूर्ण होना संभव नहीं दिखता है। दादा अलगू गोंड का संपूर्ण जीवन गोंडवाना आंदोलन के लिए समर्पित रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन