अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता में साक्षी सिंह रही प्रथम

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अंतरमहाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 प्रथम चरण में सम्बद्ध महाविद्यालयों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके विजेता विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के द्वितीय चरण  में विश्वविद्यालय में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभाग किया और विकसित भारत की संकल्पना विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी सिंह, बीए-एलएलबी, द्वितीय स्थान विवेक सिंह बीसीए -एआई एवं अंकिता पाण्डेय, शहीद मंगल  पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय को संयुक्त रूप से एवं तृतीय स्थान शाम्भवी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास को प्राप्त हुआ। ये विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में  डॉ. विवेक कुमार राय, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं डॉ. छविलाल  रहे। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रंजना मल्ल ने किया। इस अवसर पर डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. संदीप यादव, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. विवेक यादव आदि परिसर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन