जनहित की आवाज बुलंद करने वाले नागेंद्र पाण्डेय हुए सम्मानित

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने माल्यार्पण कर भेंट किया स्मृति चिन्ह
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र पाण्डेय को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर डा. राजेश्वर तिवारी एवं ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने नागेंद्र पाण्डेय का अभिनंदन किया। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाकर बलिया के हित की बात मजबूती से रखने वाले नेताओं में नागेंद्र पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर होकर अपनी बात रखना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। नागेंद्र पाण्डेय के इस प्रयास की सराहना करते हुए ट्रस्ट ने उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद नागेंद्र पाण्डेय ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज उठाना और समाज के हित में कार्य करना निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. राजेश्वर तिवारी, सचिव संतोष तिवारी सहित कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन