विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण
12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया के उपयुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची एवं बढ़ई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 12.08.2026
आवेदन राज्य सरकार की वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन किए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र। चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि बाद में पृथक से सूचित की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सरकार द्वारा टूलकिट भी प्रदान की जाती है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय-उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बलिया से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना परंपरागत कारीगरों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment