जागरूकता से ही नशामुक्ति अभियान को बनाया जा सकता है सफल: आनंद दुबे

जेएन केसीयू में चल रहा नशामुक्त युवा और विकसित भारत अभियान
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण मे नशामुक्त युवा और विकसित भारत अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर, सतीश कुमार शर्मा ने युवाओं के साथ संवाद किया। युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने नशा के मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। 

कहा कि नशा युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है। नशा व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक समस्या है, देश और समाज के विकास में बड़ी बाधा बन गया है। युवाओं को आश्वस्त किया कि नशे से हो रहे अपराध से बचने के लिए भयमुक्त होकर पुलिस की मदद लें, पुलिस सदा सहायता प्रदान करेगी।

 अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही नशामुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सकता है। युवाओं को दृढ़संकल्पित होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए और प्रलोभनों से बचना चाहिए। नशा युवाओं को पथभ्रष्ट करता है और उनकी जिंदगी तबाह कर देता है, इससे बचें और अपने भविष्य के साथ ही देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दें। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, स्वागत डॉ. प्रेमभूषण यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार ने किया। निदेशक, शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. प्रवीण नाथ यादव आदि प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी