जेएनसीयू में अष्टम दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पद्मश्री डॉ.अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान होंगे मुख्य अतिथि
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई, 2026 को होगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। पद्मश्री (डॉ.) अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली मुख्य अतिथि होंगे, जो विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश प्रदान करेंगे। श्री योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा, उ. प्र. और श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, उ. प्र. विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे।

दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन के लिए कोर समिति, स्वागत समिति, अनुशासन समिति, मंच सज्जा एवं पदक वितरण समिति, मुद्रण समिति आदि विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इन समितियों के निर्धारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। कुलपति ने कहा कि दीक्षान्त समारोह किसी भी विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण होता है, जिसमें विद्यार्थियों को उपाधियाँ वितरित की जाती हैं। माननीय कुलाधिपति के आगमन से समारोह की गरिमा में वृद्धि होने के साथ ही हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

 सभी को प्रेरित किया कि निर्धारित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। इस बैठक में कुलसचिव एस एल पाल, वित्त अधिकारी आनंद दुबे के साथ सभी समितियों के संयोजक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-