पदयात्रा रामगढ़ ढाले से प्रारंभ होकर पहुंची करन छपरा

पदयात्रा के तीसरे दिन कई स्थानों पर महात्मा जी एवं भगतगण का हुआ स्वागत सत्कार
बलिया। पदयात्रा के तीसरे दिन 26 जून दिन शुक्रवार को पदयात्रा रामगढ़ ढाले से प्रारंभ होकर, बैरिया में महादेव मेडिकल स्टोर पर अल्प विश्राम व जलपान उपरांत, आगे दोकटी निवासी आनन्द सिंह के द्वारा मस्त जी के पेट्रोल पंप पर पदयात्रा में शामिल महात्मा जी और भगत गण का स्वागत सत्कार किया गया।

 पुनः आगे जोगिन्द्र गिरी के मठिया ढाले पर सेवक टोला निवासी सन्नी सिंह के द्वारा पदयात्रा में शामिल सभी को जलपान कराया गया। पदयात्रा के रास्ते में सभी ने मिल कर जोरदार जयकारा श्री स्वामी परमहंस दयाल महाराज की जय, श्री स्वामी जी महाराज की जय, सदगुरु स्थान छोटका राजपुर धाम की जय, सच्चे दरबार की जय के जयकारे के साथ आज के पड़ाव, विश्राम स्थल करन छपरा के लिए आगे निकली। जहाँ करन छपरा निवासी गुरुभाई श्यामसुंदर सिंह के निवास पर आज का ठहराव हुआ।

महात्मा योगध्यानानंद,महात्मा ओंकारनंद जी शांति प्रकाशानंद, धर्म योगा नन्द जी,अगुन प्रकाशा नन्द,सहज प्रेमा नन्द, नीरत योगा नन्द जी  के नेतृत्व में आज के पदयात्रा में गुरुभाई सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मिंकु राय, ब्रजेश राय, गुरुदत्त, गुड्डू सिंह, भोला, राकेश, पप्पू, अकाश, दीपक, अभिषेक, वैभव, प्रियांशु, शालू राय, मनोज, अंकुर, छोटू आदि भगतगण रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा