पद यात्रा के दूसरे दिन यात्रा रेपुरा से पहुंचा रामगढ़

बलिया से नन्दपुर मांझी के लिए शुरु हुआ है पद यात्रा 
बलिया। पदयात्रा के दूसरे दिन 25 जून दिन गुरुवार को रेपुरा गांव से चल कर श्री साईं उत्सव गृह रामगढ़ में सत्संग और रात्रि विश्राम के लिए आरम्भ हुआ।

आज पद यात्रा का स्वागत, सेवा ग्राम गरया बेलहरी निवासी विनोद तिवारी के निवास पर फलाहार से हुआ,जहाँ मुकेश तिवारी, अंशु ओझा, भिखारी गिरी, चन्दन, वकील ठाकुर, सोनू गुप्ता, और बच्चों ने महात्मा योगध्यानानंद, महात्मा अगनूप्रकाशानंद, महात्मा सहज प्रेमानंद, महात्मा शांति प्रकाशानंद, महात्मा निरतयोगानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 पदयात्रा में शामिल भगत सुनिल "परख "ने दूरभाष पर विनोद तिवारी से वार्ता कर भाव पूर्ण स्वागत, सेवा और गौशाला की सराहाना की। पद यात्रा जय घोष परम हंस दयाल महाराज की जय, श्री स्वामी जी महाराज की जय, सद्गुरु स्थान छोटका राजपुर धाम की जय, सच्चे दरबार की जय के साथ आगे बढ़ी।ग्राम धर्मपूरा- मझौवा के पास लस्सी, पानी से सेवा में नितेश सिंह अध्यापक, संजीत सिंह, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, विकास सिंह, हृदयानंद सिंह, संजय प्रसाद, अटल सिंह, बृजेश सिंह अन्य कई लोग  रहे।

 शामिल भगत गण में विंध्यवासिनी प्रसाद राय उर्फ़ मिंकु राय, आकाश पांडेय, राकेश सिंह, गुडू जी, गुरुदत राय प्रिन्स जी, पप्पू जी, भोला जी, संजय पटेल, शालू राय, अजित, अरविन्द चौधरी, शिवदरश यादव, राधेश्याम चौरसिया, वैभव यादव, अभिषेक लालू, प्रियांशु सिंह मोटरोला आदि भगत गण रहे।

Comments