पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जनपद के करनई, रतसर एवं सोहांव में लगेगा शिविर
बलिया। जननायक श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी के जनसेवा, समर्पण एवं लोककल्याण के आदर्शों को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी अपने निकट आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएँ तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त करें।

📍 स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम
🔹 दिनांक : 26 जून 2026 (शुक्रवार) स्थान : वृंदावन शिक्षण संस्थान, करनई, बलिया समय : प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक।

🔹 दिनांक : 27 जून 2026 (शनिवार) स्थान : डी.एस. मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मेउली रोड, रतसर, बलिया समय : प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक।

🔹 दिनांक : 28 जून 2026 (रविवार) स्थान : प्रभा मंडपम, पिपरा कला, सोहांव, बलिया समय : प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक।

उपलब्ध सुविधाएँ
✅ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
✅ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श
✅ नेत्र, अस्थि एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच
✅ स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श
✅ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

आइए, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

"स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है"
"जननायक की स्मृति में — जनसेवा का संकल्प"

रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा