शिवम् हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना से 700+ मरीजों का मुफ्त इलाज
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: मनोज सिंह
बलिया। शहर के महिला हॉस्पिटल रोड स्थित शिवम् हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक 700 से अधिक लाभार्थियों का आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज किया जा चुका है।
डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि शिवम् हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों का स्त्री रोग, मेडिसिन और सर्जरी विभाग में संपूर्ण इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। इलाज के लिए मरीजों को केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना होता है।
मनोज सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने से गरीबों और ग्रामीण अंचलों के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। पहले जानकारी के अभाव में लोग योजना का लाभ नहीं ले पाते थे, लेकिन सरकार की जागरूकता मुहिम से अब ज्यादा लोग इलाज करा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि एक बार फिर से जनगणना कराकर योजना से छूटे हुए गरीब परिवारों और बच्चों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद इलाज से वंचित न रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment