गायत्री शक्तिपीठ पर पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 23 एवं 24 जून को
परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के पावन अवसर पर होंगे विविध कार्यकम
बलिया। गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर्व एवं परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के पावन अवसर पर 24 जून दिन बुधवार को महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि इस अवसर पर दिनांक 23 जून दिन मंगलवार को प्रातः 5:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अखंड जप होगा। वही सायं 5:15 से आरती, चालीसा पाठ, नाद योग साधना किया जायेगा।
इसी क्रम में दिनांक 24 जून दिन बुधवार को प्रातः 4:00 बजे से 6:30 तक प्रार्थना, सामूहिक गंगा स्नान, दीप दान, आरती, चालीसा पाठ का कार्यक्रम होगा। वही प्रातः 7:00 से देव पूजन, पर्व पूजन, गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा। पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 तक कार्यकर्ता गोष्ठी, सत्संकल्प पाठ, शांतिपाठ भोजन प्रसाद का कार्य संपन्न होना है। इस निमित श्री चौबे ने सभी गायत्री परिजनों से निवेदन किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम में समय से पधार कर पुण्य के भागी बने।
Comments
Post a Comment