तेज हवा के साथ पत्थर पानी से लोगों के दिनचर्या पर पड़ा असर

लग्न के होते हुए भी सही नही हो पा रहा व्यवसाय कारोबार 
रसड़ा (बलिया)। मौसम के बदलते मिजाज और बिना मौसम के वारिस व बेरूखी से लोग बेहाल हो गये है। शुक्रवार को दोपहर तक कड़ाके चिलचिलाती धूप व दोपहर बाद डेढ़ बजे के लगभग तेज हवा के साथ पत्थर पानी से जनजीवन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। जिससे रोजमर्रा के कार्य करने वाले तथा दुकानदारी कर जीविकोपार्जन करने वालो के व्यवसाय पर असर पड़ा है।

 लोगो कहना है इस समय व्यवसाय कारोबार लग्न के होते हुए भी सही नही हो पा रहा। वहीं भगवान भी हम पर नाराज है जिसे बे मौसम का वरिश तेज हवा आधी तूफान से दिनचर्या बिगड़ जा रहा है। वारिश के चलते बाजार में आये लोग अपने गाँव चले जा रहे जिससे दुकानदारी पर असर पड़ा है। जिससे जीवन यापन करने के लिए लगता है कि लाले पडने वाला है। शहर बाजार मेंं रहने वालो का खेती व्यवसाय है। आंधी तूफान बारिश से दुकानदारी  प्रभावित होती है। बेमौसम वारिस से गांव मेंं अगले फसल के लिए जोताई या खेती के लिए लाभप्रद है। लेकिन रोज कमाने खाने वाले मजदूर वर्ग फुटपाथ जीवन बसर करने वालो पर इसका बड़ा असर पड़ा है। लोग यह कहते है जो भगवान की मर्जी जीवन उन्हीं पर निर्भर है वह जिस तरह रखे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा