हेलो किड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे

विद्यालय में नए सत्र का प्रवेश प्रारंभ
बलिया। शहर के अधिवक्ता नगर स्थित हेलो किड्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य पंखुड़ी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के लिए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और कार्ड बनाकर मातृत्व को सलाम किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि मदर्स डे का उद्देश्य बच्चों में माँ के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना जगाना है। इस अवसर पर कई माताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

 प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में प्ले-वे से कक्षा 5 तक की पढ़ाई आधुनिक तरीके से कराई जाती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, डांस, म्यूजिक और स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है। अभिभावक विद्यालय परिसर, अधिवक्ता नगर में संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा