धार्मिक ट्रस्ट में हुए घोटाले की ट्रस्टियों द्वारा जांच की मांग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल को उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
बरेली। शहर के इंदिरा नगर में कुछ वर्ष पूर्व सुंदर कांड व अन्य धार्मिक आयोजन हेतु क्षेत्रवासियों ने एक ट्रस्ट का गठन किया था जिसका नाम बाला जी सुंदर कांड आयोजन समिति रखा जिसके अध्यक्ष रूप किशोर गंगवार थे सचिव गिरीश चंद्र शर्मा थे व कोषाध्यक्ष नरेश सिंह थे। समिति लगातार प्रत्येक माह कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम करती रहती थी जिसका लेखा जोखा ट्रस्ट के सचिव और कोषाध्यक्ष रखते थे।

 विवाद तब हुआ जब विगत माह बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में राम कथा हुई थी और कथा के उपरांत भंडारा भी हुआ था। उस कार्यक्रम हेतु भी विशाल चंदा हुआ था। बताया जाता है कि कथा समाप्ति के बाद जब मगन सिन्हा ने सचिव गिरीश चंद्र शर्मा से हिसाब मांगा तो उन्होंने हिसाब देने से मना कर दिया और जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप है कि चंदे के धन को किसी और खाते में हस्तांतरित किया गया है। 

इसी सिलसिले में आज ट्रस्ट के महेंद्र सिंह गंगवार, सोमवीर सिंह, वेद प्रकाश सक्सेना, स्मिथ जौहरी, सुशील चंद्र सिंह, अज्जू भैया, अमर जौहरी आदि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट कर कार्यवाही की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा