नपा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रहा जारी
अधिशाषी अधिकारी से चल रहा वार्ता
रसड़ा (बलिया)। नगर पालिका परिषद रसड़ा के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे (बेमियादी) अनिश्चितकालीन हड़ताल बुद्धवार को तीसरे दिन भी जारी रहा है। सफाई कर्मचारियों नगर कें मोहल्ला व प्रमुख मार्ग बस स्टेशन बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग रेलवे स्टेशन प्यारेलाल चौराहा होते होकर नपा कार्यालय पर जाकर प्रर्दशन में प्रणित होकर अपने मांगो को बुलंद कर रहे थे।
हड़ताल के चलते नगर के 25 वार्डो के गली मोहल्ला मुख्य मार्ग पर लगे कूड़ा कच्चरे के ढेर अंबार फैला हुआ है। कूड़ा से नगर की स्थिति बदतर व नारकीय होकर रह गया है जिससे लगे कूड़ा कच्चरे के सड़ने उसके दुर्गन्ध से मच्छरो की बढोतरी व संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है। पूछे जाने सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत ने बताया कि ईओ साहब से वार्ता चल रही है। क्या निर्णय या हल निकालते है वार्ता खत्म होने पर ज्ञात होगा। समाचार लिखे जाने तक वार्ता खत्म नही हुआ था। नगर में लोग हड़ताल को लेकर तरह तरह के काना फूसी व चर्चा कर रहे थे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment